October 7, 2026
Bhaskar News Agency
इटावाप्रशासनिक

इटावा में पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिलेगा फैमिली आईडी :

भास्कर न्यूज़ –

संवाददाता इटावा –

इटावा जिले में पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से फैमिली आईडी हेल्प डेस्क का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से आम नागरिकों को फैमिली आईडी बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही लोगों को फैमिली आईडी से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।जिलाधिकारी के निर्देश पर शुरू की गई इस पहल के माध्यम से लोगों को फैमिली आईडी बनवाने और उससे जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

इसके साथ ही जिन परिवारों की अभी तक फैमिली आईडी और राशन कार्ड नहीं बने हैं, उन्हें भी जल्द बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से जनपद के लोगों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी हेल्प डेस्क पर जाकर फैमिली आईडी बनवाएं। इससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र समेत अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts

इटावा में एक बुजुर्ग जानवर चराने के लिए घर से निकला था, सेंगर नदी में शव पड़ा मिला :

admin

इकदिल हाईवे पुल पर ट्रांसफार्मर में आग, बड़ा हादसा टला

Bhaskarnews

101 खोए मोबाइल बरामद हुए:22 लाख रुपए के फोन मालिकों को लौटाए गए

Bhaskarnews

Leave a Comment