October 7, 2026
Bhaskar News Agency
क्राइमलखनऊ

लखनऊ में 4 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत: मौसी बोलीं सौतेली मां पिता ने करंट लगा-पीटकर मार डाला

भास्कर न्यूज़ –

लखनऊ संवाददाता –

लखनऊ के चौक इलाके में गुरुवार शाम 4 साल के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट और पिटाई के निशान मिलने से ननिहाल वालों ने हत्या की आशंका जताई है। बच्चे की नानी और मौसी ने उसके पिता और सौतेली मां पर टॉर्चर कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास शिकायत की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक चौक के लाजपतनगर निवासी भीष्म खरबंदा के बेटे अर्नव उर्फ गुग्गू । पुलिस के अनुसार, भीष्म पेशे से वकील हैं। इसके अलावा केजीएमयू के सामने फोटोस्टेट की दुकान है। भीष्म की शादी चार साल पहले उन्नाव के शुक्लागंज निवासी स्वाति से हुई थी।

बच्चे की मौसी काजल कश्यप ने बताया कि स्वाति की मौत के बाद उनका भांजा अर्नव उर्फ गुग्गू ननिहाल में ही रह रहा था। बहन की मौत के बाद भांजे को प्रताड़ित होने के डर अपने साथ ही रखते थे। लेकिन, कोर्ट के आदेश पर कुछ समय पहले भीष्म अर्नव को अपने घर ले आया था। और अपने और सौतेली माँ के साथ रहने लगा था

Related posts

लखनऊ में परिवार के 3 लोगों ने जहर खाया:घर के बाहर 5 पेज का नोटिस लगा मिला

Bhaskarnews

लखनऊ में अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाते तीन लड़कियां हुई बेहोश

Bhaskarnews

बिरयानी में लेग पीस को लेकर मारपीट:रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों ने कस्टमर का सिर फोड़ा,

Bhaskarnews

Leave a Comment