October 8, 2026
Bhaskar News Agency
फर्रुखाबादफर्रुखाबाद

आषाढ़ गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

आषाढ़ गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

ओम शक्ति
कम्पिल, फर्रुखाबाद। बुधवार को आषाढ़ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्राचीन तीर्थ नगरी कम्पिल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंगी नजर आई। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। प्राचीन रामेश्वर नाथ मंदिर, कालेश्वर नाथ मंदिर, कपिल मुनि आश्रम, द्रौपदी कुंड, गंगेश्वर महादेव, वनखंडी नाथ मंदिर, भूतेश्वर नाथ मंदिर तथा गीता ज्ञान 11 खंडीय मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव, गुरु एवं महर्षि वेदव्यास का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” और गुरु वंदना के जयघोष से गूंज उठे, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रमुख मंदिरों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। कालेश्वर नाथ मंदिर के पास किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात रही। नगर में सुरक्षा व्यवस्था की कमान सिटी इंचार्ज हरीश कुमार ने संभाली और पुलिस बल के साथ लगातार मंदिरों एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते रहे। वहीं थाना प्रभारी नितिन कुमार ने स्वयं पुलिस टीम के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।

Related posts

टप्पेबाजों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठकर किसान की जेब काटकर पचास हजार रुपए निकाले , पुलिस ने की जांच पड़ताल

admin

पंजाब सरकार आज से अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दे -अजय कटियार

admin

फर्रुखाबाद एसपी ने 11 पुलिसकर्मियों की तैनाती बदली: एक निरीक्षक लाइन हाजिर, 10 को मिली नई जिम्मेदारी

admin

Leave a Comment