October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद,-

अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा

ओम शक्ति कंपिल

कम्पिल, फर्रुखाबाद। कम्पिल थाना पुलिस ने गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को 12 बोर के अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर गंगा पुल के पास शादनगर की ओर घेराबंदी कर आरोपी कल्लू पुत्र हारून, निवासी भरगैन थाना पटियाली (कासगंज) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। लाइसेंस न होने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

Related posts

माघी पूर्णिमा पर गंगा भक्तों ने लगाई पावन धारा में आस्था की डुबकी

admin

अमेठी के रेलवे टीम को ग्रामीणों ने घेरा, ककवा क्रासिंग बंद करने पर हुई नोक-झोंक,

admin

कलेक्ट्रेट में युवक ने निर्वस्त्र होकर किया हंगामा:पुलिस कर रही पूछताछ,

Bhaskarnews

Leave a Comment