September 16, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

_बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल_

_बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल_
भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर रवि मिश्रा
नवाबगंज फर्रुखाबाद:
थाना मेरापुर के गांव नगला खरा निवासी जयवीर सिंह शाम लगभग साढ़े छह बजे गांव अचरा से बाजार कर अपनी बाइक से बापस घर जा रहा था। जयवीर सिंह गांव अचरा से निकलते गांव कोला के समीप जैसे ही पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जयवीर सिंह की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जयवीर सिंह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंचे घायल के परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एम्बुलेंस लेकर पहुंचे चालक डाल सिंह ईएमटी जितेन्द्र कुमार ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया। सीएचसी पर मौजूद फार्मासिस्ट आलोक राठौर ने घायल की हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रिफर कर दिया।

Related posts

लखनऊ स्टेशन में सो रही महिला का बच्चा चोरी:पति से झगड़ा करके 3 बच्चों को लेकर आई थी

Bhaskarnews

आशा बहुओं को शिशु एवं महिलाओ की देखभाल का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

admin

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल की हुई उपचार के दौरान मौत

admin

Leave a Comment