October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

अधूरे आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण अगले माह तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लें-सान्या छावड़ा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

हरदोई।आज आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों हेतु किये गये नवाचार संबंधी बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रट में आहूत की गयी। बैठक में मल्लावां, शाहाबाद, बिलग्राम, कछौना एवं अहिरोरी ब्लाक आंगनबाड़ी निर्माण केन्दों की खराब प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये कि समस्त अधूरे आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण अगले माह तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करा लें तथा निर्माण कार्यो की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से फोटो सहित लेते रहे। उन्होने सभी सीडीपी को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले अति कुपोषित व कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं लम्बाई व वनज सहायकाओं की उपस्थित में करायें और अति कुपोषित बच्चों को तत्काल एनआरसी सेन्टर पर भर्ती करायें और जिन बच्चों का आधार सत्यापन नहीं हुए है उनका एक सप्ताह में आधार सत्यापन कराना सुनिश्चित करें तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण वाटिका विकसित करने के साथ फल-फूल के पौधे लगवायें।
बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों का आरबीएस टीमों के माध्यम से प्रतिदिन स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ दवा वितरण करायें। आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं बेसिक विद्यालयों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन न पड़ने पर सीडीओ ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी चिन्हित आंगनबाड़ी केन्द्रो व बेसिक विद्यालयों में तत्काल पाइप लाइन डलवायें तथा प्रगति आख्या अगली बैठक में प्रस्तुत करें। उन्होने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी केन्द्रों की नवाचार संबंधी सभी योजनाओं का क्रियान्वय पूरी ईमानदारी से करें अन्यथा लापरवाही सहायिका एवं सीडीपीओं पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

जिलाधिकारी ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण

admin

अम्बेडकरनगर में नाबालिग युवती से दुष्कर्म प्रयास से दो आरोपी हो गए गिरफ्तार

admin

दबंगों की दबंगई से पीडित ने लगाई जिलाधिकारी से गुहार

admin

Leave a Comment