August 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

रोजगार मेले मे 103 अभ्यर्थियों को किया गया चयनित

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

हरदोई ‌जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, द्वारा निरन्तर रोजगार मेलों का आयोजन करके बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय एवं बी०जी०आर०एम० इण्टर कालेज, बिलग्राम, द्वारा संयुक्त रूप से आज प्रातः 10.00 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र की 07 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया । उक्त आयोजित रोजगार मेले में 148 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को कम्पनी एवं उससे सम्बन्धित कार्य तथा प्राप्त वेतन भत्तों के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इच्छुक अभ्यर्थयों ने अपने आवेदन के रूप में, वंसल वायर्स लि०, योकोहामा प्रा०लि०, नवजीवन इण्टर प्राइजेज आदि कम्पनियों में निर्धारित प्रपत्र भरकर साक्षात्कार में भाग लिया। साक्षात्कार के उपरान्त 103 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

Related posts

सांसद मुकेश राजपूत के छोटे भाई का इलाज के दौरान हुआ निधन

admin

गाजियाबाद प्रकरण पर विरोध व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

admin

बलरामपुर अस्पताल में इंजेक्शन लगाने से हुई थी बच्चे की मौत,जाँच के नाम पर खानापुरी

admin

Leave a Comment