July 16, 2026
Bhaskar News Agency
Uncategorized

हाईकोर्ट में 18 बम ब्लास्ट होंगे,फिर मिली धमकी:इस महीने 5वीं बार धमकी भरा मेल मिला; है

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

जयपुर संवाददाता –‘हाईकोर्ट को 11 बजे तक खाली कर दो। दोपहर 1:30 बजे हाईकोर्ट परिसर में 18 बम धमाके होंगे।हाईकोर्ट प्रशासन को आज धमकी भरा मेल सुबह जल्दी मिल गया था। जिसके बाद कोर्ट शुरू होने के निश्चित समय से पहले ही पूरे परिसर की तलाशी पूरी कर ली गई थी।

इससे आज किसी भी तरह से सुनवाई प्रभावित नहीं हुई। हाईकोर्ट में सभी कोर्ट्स अपने तय समय सुबह 10:30 बजे ही शुरू हो गई।इस महीने की बात करें तो हाईकोर्ट को 5वीं बार बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। इस महीने पहली बार 6 फरवरी को हाईकोर्ट प्रशासन के पास धमकी भरा मेल आया था। उसके बाद 17,19 और 20 फरवरी को हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

राजस्थान हाईकोर्ट को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल जयपुर कोर्ट, जजेज/स्टॉफ के नाम है। धमकी में लिखा है-हाईकोर्ट प्रशासन की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कावयड की टीमें मौके पर पहुंची। कोर्ट रूम्स, जजेज चैम्बर सहित पूरे हाईकोर्ट परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Related posts

वैदिक शून्यवाद पर व्याख्यान दे वैचारिक क्रांति के सृजन कर्ता कहलाए स्वामी विवेकानंद

admin

होलिका दहन आज, मुहूर्त रात 12 बजे तक:जानिए होली की पूजा

Bhaskarnews

राजस्थान के जयपुर में हाईकोर्ट बेंच को बम से उड़ाने की धमकी:मिली

Bhaskarnews

Leave a Comment