October 27, 2026
Bhaskar News Agency
अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी जिला के संजय गांधी हॉस्पिटल में कार्डियो ICU शुरू होगा

भास्कर न्यूज़ एजेंसी(अमेठी जिला )

जिले के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के हृदयालय में आईसीसीयू वार्ड का उद्घाटन शनिवार को जिलाधिकारी निशा अनंत ने किया है। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। संजय गांधी अस्पताल गांधी परिवार द्वारा संचालित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में अग्रणी है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल प्रशासन ने डीएम को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और तकनीकी सुविधाओं की जानकारी भी दी है। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्येंद्र तिवारी ने बताया  है कि यह प्रदेश का पहला ग्रामीण क्षेत्र का अस्पताल है जहां कैथलैब और अन्य उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, “अब अमेठी, प्रतापगढ़, रायबरेली, फैजाबाद, गोंडा और बलरामपुर के मरीजों को लखनऊ और बनारस जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि इलाज का खर्च भी कम होगा।”

Related posts

तावड़ तोड़ चोरियों से सहमें नगर वासी-पुलिस कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा चोरों ने एक के बाद एक कई घरों से नगदी तथा जेवरात सहित लाखों का सामान किया पार

admin

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 13 शिकायतों का कराया गया निस्तारण

admin

महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती की पूर्व वेला पर विभिन्न कार्यकम आयोजन कर विद्यालय में मनाया गया जन्म दिवस

admin

Leave a Comment