October 7, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

एकता का संदेश देशवासियों के बीच भी फैलायें:- प्रफुल्ल कुमार त्रिवेदी

एकता का संदेश देशवासियों के बीच भी फैलायें:- प्रफुल्ल कुमार त्रिवेदी
हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण आज ही सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती के तहत कलेक्टेªट के स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी तथा नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी ने पटेल जी की चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्पाजंलि अपित की इसके उपरान्त कलेक्टेªट के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी पटेल जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को एडीएम न्यायिक ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई तथा कहा कि राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरसा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित रहें और एकता का संदेश देशवासियों के बीच भी फैलायें जैसे देश की एकता में सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका, इसलिए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना सत्यनिष्ठा से योगदान करने का संकल्प लें। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट की बैठक

admin

गंभीर हालत में रस्सी से बंदी पड़ी खाई मिली महिला सूचना पर पहुंची पुलिस

admin

आगरा में पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत:नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी से लौट रहे थे

Bhaskarnews

Leave a Comment