October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

दलित परिवार पर कमालगंज थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायलों के साथ आए चन्द्र शेखर आजाद

दलित परिवार पर कमालगंज थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में घायलों के साथ आए चन्द्र शेखर आजाद

सरकार से मांग जल्द हो गिरफ्तारी..(चंद्र शेखर आजाद)
राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी

—फर्रुखाबाद में कमालगंज थाना क्षेत्र के वीवीपुर गांव में आखत डालने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक दलित परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पहले जातिसूचक गालियां दीं और फिर फायरिंग कर दी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भी पुलिस ने अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है, जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना को लेकर अपने ऑफिशियल X पर पोस्ट करते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

बीते दिन घटना के बाद, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम ने थाने में जाकर एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि “हम डर के माहौल में जी रहे हैं। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं, और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।”

चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, की यह मांगें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इस घटना पर X पोस्ट करते हुए सरकार और प्रशासन से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में दलितों की हत्या की खुली छूट मिल गई है? पुलिस अपराधियों को बचा रही है!”

उन्होंने यूपी सरकार से निम्नलिखित मांगें की हैं:

1. गंभीर रूप से घायलों का सरकारी खर्चे पर बेहतर इलाज कराया जाए।

2. हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और हत्या के प्रयास की धाराओं में कठोर मुकदमा दर्ज हो।

4. पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा और आर्थिक मदद दी जाए..

X पोस्ट का स्क्रीन शॉट 👆

Related posts

कालेज के जूनियर क्लास के बच्चों ने मिड डे मील भोजन ना मिलने पर विरोध कर काटा हंगामा – हो रहा तेजी से वीडियो वायरल

admin

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्री समर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा के दरबार में उमडा आस्था का जन सैलाब

admin

महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment