October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशहरदोई

जिलाधिकारी ने की सामूहिक विवाह की तैयारियों की समीक्षा

हरदोई (लक्ष्मीकान्त पाठक)आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आगामी मुख़्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामूहिक विवाह के आवेदनों का सत्यापन कार्य जल्द पूरा किया जाये। हार्ड कॉपी समाज कल्याण विभाग को उपलब्ध करायी जाये। सत्यापन कार्य में शिथिलता न बरती जाये। समाज कल्याण विभाग को उन्होंने निर्देशित किया कि सामूहिक विवाह की अन्य तैयारियां जल्द पूरी की जाएं। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत पटेल भौतिक रूप से कलेक्ट्रेट कक्ष में उपस्थित रहे।

Related posts

पुलिस की मुठभेड़ में हुई युवक की मौत गोसाईगंज जेल में बंद था युवक

admin

लाठी-डंडों से पीटा युवक को दबंगों ने बीच चौराहे पर की मारपीट

admin

हरदोई में शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

admin

Leave a Comment