August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

तंबाकू गोदामों में पहुंचकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम ने जांचा प्रदूषण का स्तर -टीम पहुंचने की सूचना पर व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने टीम से जानकारी प्राप्त की

तंबाकू गोदामों में पहुंचकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टीम ने जांचा प्रदूषण का स्तर
-टीम पहुंचने की सूचना पर व्यापारी नेता मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने टीम से जानकारी प्राप्त की
भास्कर न्यूज : –
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 दिसंबर 2024
लगातार बढ़ता प्रदूषण जनजीवन के लिए धीरे-धीरे खतरा बनता जा रहा है । बढ़ते प्रदूषण स्तर से लोग आए दिन दमा श्वास खांसी अस्थमा हड्डी रोग जैसे विभिन्न रोगों से ग्रसित होते जा रहे हैं । ऐसी स्थिति में लगातार हो रही बदतर स्थिति को देखने के लिए आज कायमगंज नगर में तंबाकू गोदामों की प्रदूषण मानक जांच करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम कायमगंज पहुंची थी ।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता फरेश कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ गुंजा जैन, जिला परियोजना अधिकारी निहारिका पटेल टीम के साथ नगर के मोहल्ला कुकीखेल स्थित एक तंबाकू गोदाम पर पहुंची। गोदाम में तम्बाकू की कुटाई छनाई या पैकिंग जैसा कार्य नहीं हो रहा था ।टीम के पहुंचने पर वहां मौजूद तंबाकू व्यवसाई सौरभ गुप्ता ने तुरंत व्यापारी नेताओं को अवगत कराया। इस पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, अमित सेठ,मनोज गंगवार, संजीव अग्रवाल, पीयूष गंगवार आदि व्यापारी मौके पर पहुंचे। जहां टीम से आने का कारण पूछा, सहायक अभियंता ने डीएम के निर्देश पर डीएफओ के संचालन में गोदामों व ईट भटटों में प्रदूषण से संबंधित जांच के लिए एक कमेटी के गठन की उन्हें जानकारी दी । उन्होंने बताया वह प्रदूषण की जांच करेंगे। उनका कहना था यह कार्य नमामि गंगे परियोजना के तहत किया जा रहा है। उनका उददेश्य किसी का उत्पीड़न करना नहीं है। इस पर व्यापारियों ने टीम को बताया कि नगर व आसपास की अधिकांश गोदामों में कार्य बंद हो गया है। जीएसटी विभाग के छापे के कारण कार्य प्रभावित हुआ है। इस कारण गोदामों में कार्य नहीं हो रहा है। इससे व्यापारी परेशान है। टीम ने वहां जांच की। उसके बाद टीम नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे के पास स्थित महेंद्र नाथ अग्रवाल की तंबाकू गोदाम में भी पहुंची। जहां कटर से तंबाकू कटाई हो रही थी। उन्होंने उससे उड़ती हुई धूल की वीडियोग्राफी कर गोदाम स्वामी से प्रदूषण से संबंधित जानकारी की। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण करने की सलाह दे टीम वापस चली गई ।

Related posts

_बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल_

admin

JNMC में डॉक्टर और तीमारदारों में मारपीट:जूनियर, इमरजेंसी सेवाएं ठप

Bhaskarnews

सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों को पुलिस ने घसीटा:मुख्यमंत्री की तरफ रोते हुए भागे;

Bhaskarnews

Leave a Comment