October 27, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशऔरैया

प्रधान के पति ने पांच नामों से जमीन खरीदी

भासकर न्यूज़ एजेंसी(औरैया)

औरैया के शनिवार को थाना बेला में थाना दिवस का आयोजन किया गया है। जिसमें औरैया मुख्यालय से एसडीएम हरीश चंद्र थाना बेला पहुंचे और शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व संबंधित कुल 14 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया है। वहीं तीन शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमे भेजी गयी हैं।

दो अलग-अलग नामों से वोट भी बनाए गए है 

इस दौरान एसडीएम के पास गांव जिंदपुर मौजा बरौली निवासी महेश चंद्र एक ऐसी शिकायत लेकर पहुंचे, जिसे देख खुद एसडीएम भी भौचक्के रह गई है। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत बरौली की मौजूदा प्रधान उमा देवी व उन्ही के दूसरे नाम उषा देवी के नाम से ग्राम पंचायत हर्दू में पट्टा किया गया है। वहीं प्रधान के पति राज नारायण ने भी वर्ष 2001 में सरमन बाबू नाम से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। इसके बाद वर्ष 2011 में उसी व्यक्ति ने राजनारायण नाम से प्रधान का चुनाव जीता है।

शिकायत में बताया गया कि राज नारायण ने अपने अलग-अलग नामों सरमन, सरमन सिंह, सरमन बाबू, सरमन लाल और राज नारायण से अलग-अलग जगहों पर जमीनें खरीदीं। दो अलग-अलग नामों से वोट भी बनाए। शिकायतकर्ता ने एसडीएम के समक्ष साक्ष्य से संबंधित सभी दस्तावेज भी पेश किए।

Related posts

हरिद्वार से 356 किमी पैदल कांवड़ लेकर पहुंचे 17 शिवभक्त, सोम सरोवर मंदिर में किया जलाभिषेक

admin

जनसेवक आशीष सिंह सिसौदिया के बढ़ते कदम समाज की सेवा हीरो हाण्डा आटो पार्ट्स का किया उद्घाटन*

admin

अनियंत्रित टैक्टर ट्रॉली से नीचे गिरे चालक की मौत

admin

Leave a Comment