June 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

सखी चयन के लिए 17 मई तक करे आवेदनः-उपायुक्त

हरदोई।उपायुक्त स्वतः रोजगार रवी प्रकाश सिंह ने बताया है कि बताया है कि उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं मे से गैर कृषि उद्यम की स्थापना एवं विकसित करने के लिए सूक्ष्म उद्यम सखी के चयन एवं नियुक्ति के लिये आवेदन 17 मई 2025 तक कर सकते है। आवेदन सम्बन्धित विकास खण्ड के बी०एम०एम०यू० कार्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा। आवेदक को पंच सूत्र पालन करने वाले समूह सदस्य हो, समुदाय से संवाद करने में सक्षम हो, आवेदक की उम्र 18 से 45 के बीच हो, आवेदक कम से कम 12 उत्तीर्ण हो, सामान्य अंकगणित का ज्ञान हो, आवेदक के पास एंड्राइड फोन हो एवं उसके संचालन का ज्ञान हो, जनपद एवं जनपद के बाहर कार्य करने एवं प्रशिक्षण में जाने का इच्छुक हो तथा जाति, लिंग, क्षेत्र, धर्म पर आधारित भेद-भाव से अनिवार्यतः दूर होना चाहिए। चयनोपरान्त इनको 4 वर्ष तक निर्धारित मानदेय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये संबन्धित ब्लाक के बी०एम०एम०यू० संकुल स्तरीय संघ एवं ग्राम संगठन से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

चकबंदी कानूनगो का पता ना लगने से परेशान बिलखते परिजनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्लोगन लिखी पट्टिकाएँ हाथ में ले किया प्रदर्शन

admin

5 शातिर चोर अमृतपुर थाना पुलिस ने माल सहित किये गिरफ्तार

admin

भोगांव पंचकल्याण से श्री भगवान संभवनाथ जी व अनंतनाथ जी की प्रतिमा प्रतिष्ठान हो कायमगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत के साथ निकली आकर्षक शोभा यात्रा

admin

Leave a Comment