August 5, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण : परखी व्यवस्थाएं

भास्कर ब्यूरो
रिपोर्टर पंकज
(फर्रुखाबाद) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने शनिवार को कान्हा गौशाला सकवाई का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण में गौशाला की व्यवस्थाएं अत्यंत खराब पाई गई,हरे चारे की व्यवस्था नही पाई गई,गौशाला में सफाई नही पाई गई गौवंशों के चारे और बीमारियों से बचाव के समुचित व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए जिलाधिकारी द्वारा इस पर नाराजगी जताई गई व गौशाला प्रभारी व पशु चिकित्सक पर कार्यवाही के निर्देश दिये गए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि गौशाला की भूमि पर हरा चारा बोया जाये,भूसे के लिये एक और गोदाम बनाई जाये, सांडो को अलग बाड़ा बनाकर रखा जाये, साथ ही साथ यह भी निर्देश दिए कि गौवंशो के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा और साथ-साथ में हरा चारा भी उपलब्ध होना चाहिए वही गौशाला में लगे कैमरे को भी चेक किया गया गौशाला में खली व चोकर का पर्याप्त स्टॉक पाया गया इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा गायों को गुड़ व केले का सेवन कराया गया इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, बी0 डी0ओ0 मोहम्दाबाद,ई0ओ0 नगर पालिका फर्रुखाबाद व संवंधित मौजूद रहे।

Related posts

अमेठी से निकला गेहूं का एक ट्रक में गेहूं की हुई चोरी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने किया मुकदमा दर्ज

admin

राजेपुर थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Bhaskarnews

*नाथ कुटी में श्मशान घाट की माप पूरी ,राज्य मंत्री के निर्देश पर डीएम ने की कार्यवाही, राजस्व टीम ने हटाया कब्जा*

admin

Leave a Comment