October 7, 2026
Bhaskar News Agency
अपराधकन्नौज

कन्नौज में किसान के घर पर भीड़ का हमला:गाली और फायरिंग;केस दर्ज

भास्कर न्यूज़ एजेंसी –

कन्नौज संवाददाता –

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में। बुधवार शाम गुमदापुर गांव निवासी श्यामजी नायक अपनी स्कूटी से मढ़पुरा गांव से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही खनियापुर गांव के सीतेन्द्र राजपूत ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोका। सीतेन्द्र ने श्यामजी पर तेज गति से स्कूटी चलाने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

शोर-शराबा सुनकर परिजन बाहर आ गए। इसी दौरान सीतेन्द्र ने अपने गांव फोन करके अन्य युवकों को बुला लिया। भीड़ बढ़ती देख श्यामजी नायक अपने परिजनों के साथ घर के अंदर चले गए।लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने घर के बाहर जमा होकर गाली-गलौज की और घर पर पथराव शुरू कर दिया।

इसी दौरान किसी ग्रामीण ने घर की छत से भीड़ का वीडियो बना लिया। श्यामजी नायक की तहरीर पर इंदरगढ़ थाना पुलिस ने सीतेन्द्र राजपूत, नवीन सिंह उर्फ झल्ला, रोहित सिंह, आनंद, जितेंद्र फौजी, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, जीतू कुमार, जगपाल सिंह, कालीचरण, जितेंद्र सिंह, दीपक फौजी, पंकज, अमन राजपूत, युवराज सिंह उर्फ सल्लू सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।भीड़ ने फायरिंग भी की, जिससे गांव में तनाव फैल गया। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण एकजुट हुए और उन्होंने भीड़ का विरोध किया, जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।

Related posts

कन्नौज में एसडीएम ने छापा मारा, घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का खुलासा:113 पासबुक जब्त कीं

admin

अज्ञात ट्रक ने बिजली खंभे को मारी टक्कर:सिकंदरपुर घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Bhaskarnews

महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

admin

Leave a Comment