August 28, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

सोता के पानी में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

भास्कर न्यूज़ एजेंसी

फर्रुखाबाद –

सोता के पानी में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत

ओम शक्ति

कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना कंपिल क्षेत्र की पुलिस चौकी सिवारा अंतर्गत गांव मिस्तनी बहबलपुर निवासी बुजुर्ग महिला शांति देवी पाल की सोता के पानी में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव खमानी बाबा मंदिर के पास सोता के पानी में उतराता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के पुत्र करन सिंह पाल ने बताया कि उनकी माता शांति देवी उम्र करीब 82 बर्ष जो बुजुर्ग अवस्था में थीं। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात वह शौच के लिए घर से निकली थीं। घर से करीब 150 मीटर दूर स्थित सोता के पानी में वह किसी तरह डूब गईं। काफी देर तक जब शांति देवी घर वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने आसपास उनकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे खमानी बाबा मंदिर के पास सोता के पानी में शांति देवी का शव उतराता हुआ मिला।

परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला। करन सिंह पाल के अनुसार, परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है और वे शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाना चाहते हैं।

शांति देवी के पति रामेश्वर पाल का पहले ही निधन हो चुका है। उनके छह पुत्र पप्पू उर्फ राजेश, लाल सिंह, करन सिंह, अमर सिंह, अतर सिंह और विजय सिंह हैं। बुजुर्ग महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, चौकी प्रभारी सिवारा राजेंद्र राठौर ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

Related posts

खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई

admin

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कायमगंज में परिवार नियोजन कैम्प का सफल आयोजन, 14 महिलाओं की सफल नसबन्दी

admin

अमेठी जिला के संजय गांधी हॉस्पिटल में कार्डियो ICU शुरू होगा

admin

Leave a Comment