August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेशफर्रुखाबादफर्रुखाबाद

कानपुर की वन्य टीम ने कड़ी में शकत के बाद तेंदुए को पकड़ा अधिकारीयों ने ली चैन की साँस

फर्रुखाबाद – आदमखोर तेंदुए के आतंक का शिकार बने लोग जनपद थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के गांव जसमई के मजरा मटा की
मंडियां का मामला  जहां कहीं से भाग कर आए आदमखोर तेंदुए ने हमला करके आज सवेरे ही खेतों की तरफ जा रहे दो ग्रामीणों को घायल कर दिया । इसके बाद साइकिल से स्कूल जा रहे दो स्कूली बच्चों पर हमला बोला जिन्हें घायल कर दिया । हमले के वक्त कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए । जिन्होंने शोर मचाकर लाठी डंडे चलाकर किसी तरह तेंदुए को वहां से भगा दिया । इसके बाद ग्रामीण तेंदुए की खोज में जिधर बह भागा था । जब ग्रामीण उधर की ओर गए तो तेंदुए ने फिर हमलावर अंदाज में लोगों पर हमला किया । जिससे कुछ लोग घायल हो गए । सूचना पाकर मौके पर स्थानीय वन विभाग की टीम रेस्क्यू करने पहुंची । वन विभाग की टीम के वनरक्षक दरोगा सिद्धार्थ दुबे, ताबिद वन दरोगा, सचिन वन रक्षक पर तेंदुए ने हमला कर दिया । जिससे यह तीनों वन्य कर्मी भी घायल हो गए ।
इसके कुछ देर बाद तेंदुए ने फिर ग्रामीनों पर हमला बोला और दो ग्रामीणों को घायल कर दिया ।तेंदुए के हमले से अबतक करीब एक दर्जन लोग घायल हो चुके हैं । मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी डॉक्टर बीके सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर जाल लगा दिया गया है । कानपुर से जल्द ही बनकर्मियों की टीम पूरे साजो सामान के साथ रेस्क्यू करने के लिए पहुंची । इसी के साथ पड़ोस के ग्रामीणों को सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों पर ही रहने तथा सतर्कता बरतने के लिए कहा गया । प्रशासनिक स्तर से मिली जानकारी के अनुसार सभी घायलों को उपचार के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद भिजवाकर उचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं । बताया गया कि एक घायल किसी निजी अस्पताल में गया है ।

Related posts

हत्यारोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग:

Bhaskarnews

नगर पालिका द्वारा मकान नक्शा पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगा पीडित ने की राज्य मंत्री से शिकायत

admin

नकली एवं हांनिकारक कोल्ड ड्रिंक अन्य पेय पदार्थों एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों से पटा पड़ा बाजार का आरोप लगा,भाकियू ने संबंधित अधिकारियों को बताया जिम्मेदार

admin

Leave a Comment