August 26, 2026
Bhaskar News Agency
उत्तर प्रदेश

पड़ोसी से परेशान महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बताई अपनी पीड़ा की न्याय की मांग

पड़ोसी से परेशान महिला ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंप बताई अपनी पीड़ा की न्याय की मांग
रिपोर्टर जयपाल सिंह यादव
भास्कर न्यूज : –
कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी रजनी देवी पत्नी शिवचरण ने उपजिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रार्थिनी के पड़ोसी जो कि हमारे पारिवारिक संबंधित हैं। उनका नाम राजकुमार पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल एवं उनकी धर्मपत्नी दबंग प्रवृत्ति की है। ईर्ष्या देष के कारण आए दिन कुछ ना कुछ समस्याएं उत्पन्न करते रहते हैं। साथ में धमकी देते हैं हुए कहते हैं कि तुम्हारे पति को किसी न किसी झूठे केस में फंसा कर नौकरी छीन लेंगे। पूर्व में भी इनके द्वारा इस प्रकार के कई प्रयास किए जा चुके हैं अभी दिनांक 7/9/24 को समाधान दिवस में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए समाधान दिवस में इसकी पत्नी के द्वारा मेरे संबंध में झूठी शिकायत की गई। इसके पश्चात पुलिस द्वारा मुझसे पूछताछ की गई। प्रार्थिनी ने जो भी सच था उससे प्रशासन को अवगत करा दिया किंतु फिर भी वह प्रत्येक दिन गाली गलौज करते हुए धमकी देते हैं कि कब तक तुम बचोगे मैं तुम्हें छोडूंगी नहीं। प्रार्थिनी ने आगे कहा है कि महोदय प्रत्येक दिवस को इस प्रकार किए जाने वाले षड्यंत्र एवं गाली गलौज से प्रार्थिनी का परिवार असहज एवं घबराया हुआ है। किस समय क्या घटना घटित हो जाए। इसी आशंका के कारण प्रार्थिनी मानसिक रूप से चिंतित रहती है। उसने मांग की है कि पहले से किये गये इनके कृत्यों को देखते हुए न्यायहित में विधिक कार्यवाही की जाए ।

Related posts

हरदोई मे 3280 मी०टन डी०ए०पी० तथा 5589 मी०टन एन०पी०के० उपलब्ध हैः-

admin

संविधान में पूर्ण आस्था तथा विश्वास ही है प्रजातंत्र का मूल आधार

admin

कंपिल-बदायूं मार्ग स्थित अटैना घाट से 101 व 51 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर पैदल निकले शिवभक्त

admin

Leave a Comment